जत्थेदार बंत सिंह की याद में लाइब्रेरी खोली

जेएनएन दिड़बा संगरूर सरकारी स्कूल बघरौल में जत्थेदार बंत सिंह की याद में बनी लाइब्रेरी खोली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:15 PM (IST)
जत्थेदार बंत सिंह की याद में लाइब्रेरी खोली
जत्थेदार बंत सिंह की याद में लाइब्रेरी खोली

जेएनएन, दिड़बा, संगरूर :

सरकारी स्कूल बघरौल में जत्थेदार बंत सिंह की याद में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन उनकी पत्नी भगवान कौर ने किया। सरपंच हरतार सिंह ने बताया कि यह लाइब्रेरी गांव के पुराने अकाली जत्थेदार बंत सिंह की याद में राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा के सांसद निधि खोते चार लाख की लागत से निर्माण की गई है। जो कि केवल स्कूल हीं नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए लाभदायक साबित होगी। जत्थेदार बंत सिंह के बेटे व ढींडसा के मीडिया इंचार्ज गुरमीत सिंह जोहल ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा लंबे समय से लाइब्रेरी की मांग की जा रही थी। जिसके चलते उन्होंने अपने पिता की याद में लाइब्रेरी का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कोरोना मुक्त होने के बाद ढींडसा के कोटे से चार लाख से स्कूल को ग्रांट दी जाएगी। इस मौके पर स्कूल मुखी सुनील कुमार ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया गया। मौके पर पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतगुर सिंह नमोल, बीपीईओ हरतेज सिंह, गुरजंट सिंह, क्लब प्रधान अमनदीप सिंह व पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी