भाकियू लक्खोवाल छोड़कर कादिया का थामा हाथ

संवाद सूत्र अमरगढ़ (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल जिला संगरूर को झटका लगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:25 PM (IST)
भाकियू लक्खोवाल छोड़कर कादिया का थामा हाथ
भाकियू लक्खोवाल छोड़कर कादिया का थामा हाथ

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर)

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल जिला संगरूर को झटका लगा जब यूनियन के कार्यकर्ता जगदीश सिंह चौंदा अपने साथियों सहित भारतीय किसान यूनियन कादिया ग्रुप में शामिल हुए। पंजाब प्रधान हरमीत सिंह की उपस्थिति में लक्खोवाल ग्रुप को छोड़कर कादिया ग्रुप में शामिल हो गए। इस अवसर पर राज्य प्रधान हरमीत सिंह ने शामिल हुए जगदीश सिंह चौंदा को लक्खोवाल यूनियन का जिला संगरूर प्रधान नियुक्त करने का ऐलान किया। जगदीश सिंह ने कहा कि उनके द्वारा लक्खेवाल को छोड़कर कादिया ग्रुप में शामिल होने का कारण यह रहा है कि लक्खोवाल यूनियन द्वारा हाईकोर्ट में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ बगैर किसी राय के अपील डाल दी गई थी। इसकी वजह से दूसरे साथियों में भी यूनियन के इस फैसले पर एतराज व्यक्त किया गया। इस मौके भूपिदर सिंह राज्य नेता, उप प्रधान महिदर सिंह, जगसीर सिंह, निर्मल सिंह, जगराज सिंह, गुरदीप सिंह, मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी