कुलविदर सिंह अध्यक्ष, शैली बने भाविप के सचिव

भारत विकास परिषद शाखा अहमदगढ़ की बैठक संगठन के संरक्षक देसराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:57 PM (IST)
कुलविदर सिंह अध्यक्ष, शैली बने भाविप के सचिव
कुलविदर सिंह अध्यक्ष, शैली बने भाविप के सचिव

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : भारत विकास परिषद शाखा अहमदगढ़ की बैठक संगठन के संरक्षक देसराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान कुलविदर सिंह ने 2019-2020 की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। बैठक में विशेष रूप से चुनाव पर्यवेक्षक जीत गोगिया मालेरकोटला, नासिर अली सदस्य पंजाब पूर्व ने भाग लिया। बैठक में जीत गोगिया ने भारत विकास परिषद द्वारा पूरे भारत में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान पूरे भारत में संगठन द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा संगठन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। बैठक में कुलविदर सिंह को अध्यक्ष, अरुण शेली सचिव व रछपाल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त पदाधिकारी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि संगठन का काम पहले से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर कुलविदर सिंह, विजय वर्मा, हरजिदर सिंह, एडवोकेट बाजिदर शर्मा, अरुण शेली, एडवोकेट बलविदर सिंह, गगन दर्पण, राजिदर गोयल, राजन वर्मा, तलविदर, केके गुप्ता, डीके गोयल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी