क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूरों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता संगरूर क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब द्वारा गांव उप्पली में कृषि विधेयक के विरोध में किया प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:33 PM (IST)
क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूरों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूरों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता, संगरूर :

क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब द्वारा गांव उप्पली में कृषि विधेयकों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की। इससे पहले रोष रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते यूनियन के प्रांतीय प्रधान संजीव मिंटू, जिला खजांची बिमल कौर, कर्मजीत कौर, जस्सा सिंह व मेजर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश विरोधी फैसले ले रही है। इसके तहत गत समय में सरकार द्वारा खेती विरोधी विधेयक पास किए गए थे। अब मजदूर विरोधी बिल पास कर आग पर तेल डालने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि हक मांगने वालों पर सरकार झूठे पर्चे दर्ज कर उन्हें जेल में बंद कर रही है। मोदी सरकार ने अत्याचार करने की हद पार कर दी है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों, मजदूरों व गरीबों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी