जतिदर सिंह ने फ्रैंच भाषा का डेल्फ बी-टू टेस्ट पास किया

जिले का एकमात्र फ्रैंच भाषा का कोचिग सेटर चला रही क्षेत्र की मास्टरमाइंड संस्था के छात्र जतिदर सिंह ने फ्रैंच भाषा का डेल्फ बी-टू टेस्ट पास कर संस्था का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:23 PM (IST)
जतिदर सिंह ने फ्रैंच भाषा का डेल्फ बी-टू टेस्ट पास किया
जतिदर सिंह ने फ्रैंच भाषा का डेल्फ बी-टू टेस्ट पास किया

जागरण संवाददाता, संगरूर (वि)

जिले का एकमात्र फ्रैंच भाषा का कोचिग सेटर चला रही क्षेत्र की मास्टरमाइंड संस्था के छात्र जतिदर सिंह ने फ्रैंच भाषा का डेल्फ बी-टू टेस्ट पास कर संस्था का नाम रोशन किया है। बता दें कि डेल्फ बी इंटरनेशनल स्तर का टेस्ट है, जिसे पास करना खुद में गर्व की बात है।

संस्था के प्रमुख शिव सिगला ने बताया कि अंग्रेजी भाषा के अलावा फ्रैंच भाषा एक ऐसी भाषा है, जो सभी महाद्वीपों में बोली जाती है। करीब 220 मिलियन से अधिक लोग इसे बोलते हैं। विदेश में इसका अंग्रेजी भाषा जितना ही महत्व है। इसे कनाडा में पहली व दूसरे देशों में दूसरी भाषा का दर्जा दिया गया है। छात्र जतिदर सिंह की कामयाबी में अध्यापकों का भी बेहद योगदान है। संस्था में भाषा की सिखलाई आधुनिक तरीके से करवाई जाती है। संस्था द्वारा छात्र जतिदर सिंह को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी