जसवीर सिंह को प्रधान व मनप्रीत को सचिव चुना

अध्यापक दल पंजाब के राज्य प्रधान गुरजंट सिंह वालिया द्वारा विभिन्न ब्लाकों का पुनर्गठन करने के लिए मुहिम शुरू की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:32 PM (IST)
जसवीर सिंह को प्रधान व मनप्रीत को सचिव चुना
जसवीर सिंह को प्रधान व मनप्रीत को सचिव चुना

जागरण संवाददाता, संगरूर : अध्यापक दल पंजाब के राज्य प्रधान गुरजंट सिंह वालिया द्वारा विभिन्न ब्लाकों का पुनर्गठन करने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत ब्लाक धूरी का चुनाव करवाया गया। इसमें जिला प्रधान वरिदरजीत सिंह बजाज की अगुआई में सर्वसम्मति से जसवीर सिंह को ब्लाक प्रधान और मनप्रीत सिंह को महासचिव चुना गया। राज्य प्रधान गुरजंट सिंह ने नए चुने प्रधान व महासचिव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की मांगें पूरी करवाने के लिए ब्लाक इर्काइयों द्वारा दिया जा रहा सहयोग काबिलेतारीफ है। चुनाव करवाने में दल के सीनियर नेता दर्शन सिंह व गोपाल सिंह का अहम योगदान रहा। आखिर में जसविदर सिंह, वरिदरजीत सिंह बजाज व गुरजंट सिंह द्वारा चुने गए पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर वीरपाल कौर, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, अमनप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी