अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस पर मनाया

माडर्न कालेज आफ एजुकेशन शेरगढ़ चीमां में प्रिसिपल डा. नीतू सेठी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस पर आनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 03:54 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस पर मनाया
अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस पर मनाया

संवाद सहयोगी, मालेरकोटला (संगरूर) : माडर्न कालेज आफ एजुकेशन शेरगढ़ चीमां में प्रिसिपल डा. नीतू सेठी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस पर आनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें डा. मनीश कपूर प्रो. बोटैनिकल गार्डन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला रिसोर्सपर्सन के तौर पर पहुंचे। वेबिनार की शुरुआत अरदास से की गई। असिस्टेंट प्रो. हरजीत कौर द्वारा कालेज की प्राथमिक जानकारी व वेबिनार के लक्ष्य संबंधी जानकारी दी गई। प्रिसिपल डा. नीतू सेठी ने डा. मनीश कपूर व विभिन्न कालेजों से आए प्रिसिपलों व छात्रों का स्वागत किया। डा. मनीश कपूर ने भारत में अलोप हो रही जैविक विभिन्नता, प्रजातियों व उनकी देखरेख पर विचार सांझे किए। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। आखिर में डायरेक्टर जगजीत सिंह द्वारा प्रिसिपल व स्टाफ के प्रयास की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी