साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आप की भूख हड़ताल जारी

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के विरोध में किया प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:52 PM (IST)
साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आप की भूख हड़ताल जारी
साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आप की भूख हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता, संगरूर :

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर एससी छात्रों की 64 करोड़ रुपये वजीफा राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए राज्य भर में साप्ताहिक भूख हड़ताल आरंभ की गई है। भूख हड़ताल के दूसरे दिन डा. आंबेडकर नगर में डा. आंबेडकर साहिब के बुत के समीप आम आदमी पार्टी के विधानसभा हलका इंचार्ज जसवीर सिंह कुदनी की अगुआई में आप वर्करों ने भूख हड़ताल की। जसवीर कुदनी समेत अन्य कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे। कुदनी ने इस दौरान कहा कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर एससी विद्यार्थियों के लिए आई वजीफा राशि के 64 करोड़ रुपये के गबन के आरोप लगे हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने अपने मंत्री को क्लीन चिट दे दी है। इस घोटाले की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही हुई। वजीफा राशि न मिलने के कारण पंजाब के लाखों एससी विद्यार्थियों की पढ़ाई अधर में लटक गई। गरीब परिवारों के एससी विद्यार्थी आज शिक्षण संस्थानों से बाहर हो चुके हैं। परिवारों के पास अपने बच्चों को पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है। सरकार भी अपने मंत्री का पक्ष ले रही है, जबकि एससी विद्यार्थियों की पढ़ाई से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में सरकार का एससी भाईचारे प्रति चेहरा साफ हो गया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को तुरंत मंत्री पद से बरखास्त करने की मांग की। साथ ही एससी विद्यार्थियों के 64 करोड़ रुपये की वजीफा राशि जारी करवाने की मांग रखी, ताकि एससी विद्यार्थी अपनी अधर में लटकी पढ़ाई को पूरा कर सकें। उन्होंने एलान किया कि यह भूख हड़ताल 22 जून तक जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी