सड़कों पर पसरा कचरा, प्रशासन ने उठाने का किया प्रयास, सफाई सेवकों ने किया विरोध

नगर कौंसिल संगरूर के समूह सफाई व कार्यालय कर्मचारियों द्वारा कर्मियों की मांगें हल करवाने के लिए वीरवार से शुरू की अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल छठे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:47 PM (IST)
सड़कों पर पसरा कचरा, प्रशासन ने उठाने का किया प्रयास, सफाई सेवकों ने किया विरोध
सड़कों पर पसरा कचरा, प्रशासन ने उठाने का किया प्रयास, सफाई सेवकों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, संगरूर

नगर कौंसिल संगरूर के समूह सफाई व कार्यालय कर्मचारियों द्वारा कर्मियों की मांगें हल करवाने के लिए वीरवार से शुरू की अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व नगर कौंसिल से संबंधित काम पूरी तरह से ठप रहे। छह दिन की हड़ताल के कारण शहर की सड़कों पर करीब 100 मीट्रिक टन से अधिक कचरा फैला हुआ है।

मंगलवार को मामला प्रशासन के पास पहुंचने पर प्रशासन ने कुछ जगहों पर से गंदगी के ढेर हटवाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी भनक सफाई सेवकों को लगने पर उन्होंने इसका सख्त विरोध किया, जिसके बाद प्रशासन ने भी कदम पीछे खींच लिए। सफाई सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी सहमति के बिना गंदगी के ढेर हटाने की कोशिश की तो वह कड़ा विरोध करेंगे।

सफाई मजदूर यूनियन संगरूर के जिला प्रधान भारत बेदी ने मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा शहर में कचरा अपने स्तर पर चुकाने की कड़े शब्दों में निदा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा कर अधिकारी सफाई सेवकों की हड़ताल को समाप्त करना चाहते है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि शहर से दोबारा कचरा उठाने की कोशिश की तो जिला प्रशासनिक अधिकारियों से सर्फाइ यूनियन का सीधा टकराव होगा। ऐसे में यदि कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजय कुमार नवनियुक्त प्रधान सफाई मजदूर यूनियन, बाल कृष्ण चौहान चेयरमैन म्यूसिपल पैंशन यूनियन, रमेश बागड़ी प्रधान म्यूसिपल इंप्लाइज यूनियन, रजेश महासचिव, अजय कुमार महासचिव, उषा देवी चेयरमैन, संजीव साहनी कैशियर, अजीत कुमार सीनियर उप प्रधान, सुरेश बादड़ कार्यलय सचिव, तरसेम, रकेश कुमार, संजय धालीवाल, सुभाष बागड़ी, रजिदर कुमार सभी सीनियर सदस्य, सुरिदर सिंह, सोमनाथ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी