सफाई कमिर्यो, डॉक्टरों व पुलिस मुलाजिमों को किया सम्मानित

संगरूर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल के नेतृत्व में पार्टी वर्करों ने किया सम्मानित।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 03:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 03:35 PM (IST)
सफाई कमिर्यो, डॉक्टरों व पुलिस मुलाजिमों को किया सम्मानित
सफाई कमिर्यो, डॉक्टरों व पुलिस मुलाजिमों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, संगरूर : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल के नेतृत्व में पार्टी वर्करों द्वारा कोरोना संकट दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मचारी, डॉक्टरों व पुलिस कर्मचारियें को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके जिला प्रधान रणदीप दयोल, पंजाब भाजपा सैल के संयोजक जतिदर कालड़ा, राज्य कार्यकारिणाी सदस्य सरजीवन जिदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए अब तक जो कदम उठाए हैं वह बेहद प्रशंसनीय है। केंद्र सरकार के आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए देश की पुलिस, डाक्टर, सफाई सेवक व मीडिया कर्मी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसके लिए उन्हें देश के कोने कोने में विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत संगरूर भाजपा द्वारा भी इन योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आने वाले दिनों में इस श्रेणी में आने वाले प्रत्येक वर्ग को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके भाजपा वर्करों द्वारा सफाई सेवकों, पुलिस व डाक्टरों पर फूलों की वर्षा भी की गई। इस मौके पर मंडल प्रधान संगरूर देहाती सचिव शर्मा, जिला सचिव लुसमी देवी, कोमलदीप जोशी, नवदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी