बेसहारा पशु कर रहे किसानों की फसल बर्बाद

लहरागागा संगरूर बेसहारा पशु जहां हादसों का कारण बनते हैं, वहीं किसानों की मुश्किल से उगाई फसल को भी बर्बाद कर देते हैं। जब इन बेसहारा पशुओं का झुंड किसानों के खेतों में खड़ी फसल का बेहद नुकसान करते हैं। बेसहारा पशुओं का हल सरकार को करना चाहिए। पंजाब के ज्यादातर शहरों व गांवों में गौशालाएं खोली गई हैं, जिनमें काफी गाय हैं ¨कतु फिर भी बेसहारा पशु बहुत घुम रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:36 PM (IST)
बेसहारा पशु कर रहे किसानों की फसल बर्बाद
बेसहारा पशु कर रहे किसानों की फसल बर्बाद

जेएनएन, लहरागागा, संगरूर : बेसहारा पशु जहां हादसों का कारण बनते हैं, वहीं किसानों की मुश्किल से उगाई फसल को भी बर्बाद कर देते हैं। जब इन बेसहारा पशुओं का झुंड किसानों के खेतों में खड़ी फसल का बेहद नुकसान करते हैं। बेसहारा पशुओं का हल सरकार को करना चाहिए। पंजाब के ज्यादातर शहरों व गांवों में गोशालाएं खोली गई हैं, जिनमें काफी गाय हैं ¨कतु फिर भी बेसहारा पशु बहुत घुम रहे हैं। जिस कारण यह बाजारों, गलियों में उत्पात मचाते देखे जा सकते हैं। इन बेसहारा पशुओं में ज्यादातर गिनती बैलों की होती है। इनके झुंड को खेतों से बाहर निकालना किसानों के लिए आसान काम नहीं है।

छज्जू ¨सह सराओं कालबंजारा ने बताया कि पशुओं को खेत में से निकालते समय यह किसानों के ही पीछे पड़ जाते हैं, कई किसान डर से इन्हें खेतों में से बाहर नहीं निकालते या फिर ट्रैक्टरों के बंपर से बाहर निकालने का प्रयत्न किया जाता है।

खंडेबाद के पंच बल¨जदर ¨सह व जगतार ¨सह तारी ने बताया कि इतनी सर्दी में फसल के उजाड़े के डर से किसान रात को जागकर फसल की रखवाली करते हैं। सरकार गौ सैस तो ले रही है ¨कतु बेसहारा पशुओं की संभाल की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि सरकार इन बेसहारा पशुओं का पक्के तौर पर हल करे।

chat bot
आपका साथी