गुरप्रीत सिंह चीमा बने प्रेस फ्रंट संगरूर के प्रधान

प्रेस फ्रंट संगरूर की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रधान सचिन धनजस ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:08 PM (IST)
गुरप्रीत सिंह चीमा बने प्रेस फ्रंट संगरूर के प्रधान
गुरप्रीत सिंह चीमा बने प्रेस फ्रंट संगरूर के प्रधान

जागरण संवाददाता, संगरूर

प्रेस फ्रंट संगरूर की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रधान सचिन धनजस ने की। गत वर्ष का लेखा जोखा पेशकर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से गुरप्रीत सिंह चीमा को प्रधान चुना गया। इसी तरह नरेश कुमार को महासचिव, सचिन धनजस को फ्रंट का फाउंडर चेयरमैन, दलजीत सिंह बेदी व बलजीत सिंह टिब्बा को सरपरस्त, हरबंस सिंह को सीनियर उपप्रधान, परमजीत सिंह लड्डा को उपप्रधान, प्रवेश शर्मा को मुख्य सलाहकार, हरजिदर सिंह को सचिव, जसवीर सिंह को खजांची, राजविदर सिंह को प्रेस सचिव, सुखी छन्ना को सहायक सचिव व एडवोकेट दसवीर सिंह डल्ली को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं राज वर्मा, रमनीश गुप्ता, जसपाल पाली सहित कइयों को अनुशासनी कमेटी में शामिल किया गया। प्रधान गुरप्रीत सिंह ने सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी