गुरप्रीत सिंह बने राष्ट्रीय मानवाधिकार पंजाब के सचिव

राष्ट्रीय मानवाधिकार के पंजाब संगठन प्रधान जतिदर सिंह सोही द्वारा नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:30 PM (IST)
गुरप्रीत सिंह बने राष्ट्रीय मानवाधिकार पंजाब के सचिव
गुरप्रीत सिंह बने राष्ट्रीय मानवाधिकार पंजाब के सचिव

संवाद सहयोगी, मालेरकोटला

राष्ट्रीय मानवाधिकार के पंजाब संगठन प्रधान जतिदर सिंह सोही द्वारा नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। जहां कहीं किसी व्यक्ति से नाइंसाफी व ज्यादती होती है, वहां पहुंचकर प्रत्येक संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। इसका गरीब परिवारों को बेहद फायदा हो रहा है, जिसे देखते हुए संगठन को विस्तार देते हुए गुरप्रीत सिंह को पंजाब सचिव, जगजीत सिंह को सोशल मीडिया इंचार्ज पंजाब व कर्मजीत सिंह को जिला मालेरकोटला प्रधान नियुक्त किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी