रंजिशन चलाई गोलियां, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर

मंगलवार शाम को नजदीकी गांव बुगरां में आपसी रंजिश के दौरान चली गोलियों से एक औरत सहित पांच व्यक्ति जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:30 AM (IST)
रंजिशन चलाई गोलियां, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर
रंजिशन चलाई गोलियां, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर

जेएनएन, धूरी (संगरूर) : मंगलवार शाम को नजदीकी गांव बुगरां में आपसी रंजिश के दौरान चली गोलियों से एक औरत सहित पांच व्यक्ति जख्मी हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल धूरी में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। गोली चलने के कारण जख्मी हुए दलविदर सिंह के पिता सविदर सिंह व सरबजीत सिंह ने स्थानीय सिविल अस्पताल में बताया कि गोली चलाने वाले परिवार के साथ उनकी काफी लंबे समय रंजिश चलती आ रही थी। इसी वजह से उन्होंने पुलिस के पास कुछ दिन पहले विरोधियों से उन्हें जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग भी की गई थी। पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न करने के कारण यह घटना घटी है।

मंगलवार को बाद दोपहर समय तकरीबन 10-15 व्यक्ति गांव के बस स्टैंड के पास हथियार लेकर खड़े थे। जिनमें से एक व्यक्ति ने 12 बोर राइफल से उन पर फायर कर दिए। गोली लगने के कारण दलविदर सिंह, सोदागर सिंह, अमृत कौर, जनक सिंह, हररदीप सिंह, मक्खण सिंह जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जलविदर सिंह सोनी, अमृत कौर, सोदागर सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद पटियाला रेफर कर दिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर घायलों को बयान कलमबंद किए। शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया था और पुलिस जांच करने में जुट गई।

chat bot
आपका साथी