गुमटी व भगवंत सिंह बने दलित वेलफेयर संगठन के प्रांतीय सचिव

दलित वेलफेयर संगठन पंजाब की बैठक शहर के होटल में राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:17 PM (IST)
गुमटी व भगवंत सिंह बने दलित वेलफेयर संगठन के प्रांतीय सचिव
गुमटी व भगवंत सिंह बने दलित वेलफेयर संगठन के प्रांतीय सचिव

जागरण संवाददाता, संगरूर

दलित वेलफेयर संगठन पंजाब की बैठक शहर के होटल में राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा की अगुआई में हुई। इसमें विशेष तौर पर संगठन के मुख्य सरप्रस्त पूनम कांगड़ा ने हिस्सा लिया।

दलित समाज की सेवा करते आ रहे डा. बलवंत सिंह गुमटी व सूबेदार भगवंत सिंह को राज्य सचिव व सरपंच अतवार सिंह बहादरपुर को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं बलवंत सिंह गुमटी को दलित मामले सुलझाने हेतु जिला मानसा का इंचार्ज लगाया गया।

दर्शन कांगड़ा ने कहा कि संगठन की पूरी टीम दलित वर्ग की भलाई हेतु काम कर रही है, जो लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने टीम को डा. आंबेडकर के सपने साकार करने को प्रेरित किया। नवनियुक्त राज्य सचिव व महासचिव ने आश्वासन दिलाया कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे। दलितों को इंसाफ दिलाने के लिए दिन रात काम किया जाएगा। बैठक में मुख्य सरप्रस्त पूनम कांगड़ा, सफाई कर्मचारी मुलाजिम यूनियन के राज्य नेता दुलिया राम, सेवा दल राज्य उपप्रधान राजीव जिदल, नगर कौंसिल लोंगोवाल के पूर्व प्रधान मेला सिंह, बलजिदर कौर, सुखपाल सिंह जिला प्रधान दिहाती संगरूर, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, परमजीत सिंह, मक्खन सिंह, जगसीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी