महासाध्वी का भव्य स्वागत, जीयो व जीने दो का दिया संदेश

जैन भारती महासाध्वी गुरुणी मीना महाराज की सुशिष्या महासाध्वी समर्थन महाराज परम विचक्षण महासाध्वी सम्बुद्ध महाराज व सेवाभावी महासाध्वी साधिका महाराज का रविवार को ठाणे-तीन से एसएस जैन सभा संगरूर में मंगल प्रवेश हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 04:01 PM (IST)
महासाध्वी का भव्य स्वागत, जीयो व जीने दो का दिया संदेश
महासाध्वी का भव्य स्वागत, जीयो व जीने दो का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, संगरूर

जैन भारती महासाध्वी गुरुणी मीना महाराज की सुशिष्या महासाध्वी समर्थन महाराज, परम विचक्षण महासाध्वी सम्बुद्ध महाराज व सेवाभावी महासाध्वी साधिका महाराज का रविवार को ठाणे-तीन से एसएस जैन सभा संगरूर में मंगल प्रवेश हुआ। मंगल यात्रा आफिसर कालोनी से शुरू की गई। नानकियाना साहिब चौक, लेबर चौक, नाभा गेट, छोटा चौक, धूरी गेट सिंह सभा गुरुद्वारा फिरनी रोड से होते हुए मैगजीन मोहल्ले में स्थित जैन स्थानक में पहुंची। शहर में जगह-जगह स्वागत गेट बनाकर गुरुणी जी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जैन सभा द्वारा रास्ते में जलपान की व्यवस्था देखने लायक थी।

जहां एसएस जैन सभा संगरूर, जैन महिला मंडल संगरूर, युवक मंडल संगरूर का कार्यकारिणी उपस्थिति थी, वहीं शहर के सभी जैन परिवारों ने गुरुणी जी मंगल प्रवेश कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इनके अलावा धूरी व अन्य कई जगहों से धर्म प्रेमी भी शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के हर व्यक्ति, बच्चे, बुजुर्ग, नौजवानों में भारी उत्साह था। इस अवसर पर जयकारों से पूरे शहर को गुंजाकार भगवान महावीर का संदेश जीयो व जीने दो दिया। श्रद्धालुओं ने हाथों मे जैन धर्म का ध्वज लेकर जैन धर्म के जयकारों व भजनों के साथ गुरुजनो का मंगल प्रवेश करवाया।

सभा के प्रधान विजय जैन व महामंत्री सुनील जैन ने गुरुणी जी का जैन स्थानक में पहुंचने पर स्वागत किया व धर्म के हर कार्य को बाखूबी करने का आश्वासन दिया। प्रकाश जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, अतुल जैन, आशीष जैन, अजय जैन, आशु जैन, विशाल जैन, राजीव जैन, विनीत जैन, सुनील जैन उपस्थित रहे। यह जानकारी एसएस जैन सभा के मंत्री सतभूषण जैन ने दी।

chat bot
आपका साथी