एफसीआइ चौकीदारों को बहाल करे सरकार: छाजली

लिबरेशन पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के राज्य उपप्रधान गोबिद सिंह छाजली ने पंजाब सरकार से मांग की कि भारतीय खाद निगम विभाग के कर्मचारियों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष तहत जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए मांगों को पूरा किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:10 PM (IST)
एफसीआइ चौकीदारों को बहाल करे सरकार: छाजली
एफसीआइ चौकीदारों को बहाल करे सरकार: छाजली

जागरण संवाददाता, संगरूर: लिबरेशन पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के राज्य उपप्रधान गोबिद सिंह छाजली ने पंजाब सरकार से मांग की कि भारतीय खाद निगम विभाग के कर्मचारियों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष तहत जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए मांगों को पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि 1999 में भारतीय खाद निगम विभाग द्वारा नौकरी से फारिग किए वर्करों द्वारा हाईकोर्ट की अदालत में हुए फैसले को लागू करवाने व वर्करों की बगैर शर्त बहाली के लिए एफसीआइ वाचमैन संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ समक्ष हड़ताल पर हैं। इनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों की हकी मांगे पूरी करवाने के लिए मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब समर्थन करेगी। इस मौके लहरागागा के प्रधान बिट्टू खोखर, अमृतपाल सिंह, गुरतेज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी