मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करे सरकार: रामपाल सिंह

पेंडू विकास व पंचायत विभाग में ठेका आधारित मनरेगा कर्मचारियों द्वारा नौ जुलाई से अपनी सेवाओं को रैगूलर करवाने के लिए लगातार संघर्ष जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:30 PM (IST)
मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करे सरकार: रामपाल सिंह
मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करे सरकार: रामपाल सिंह

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर)

पेंडू विकास व पंचायत विभाग में ठेका आधारित मनरेगा कर्मचारियों द्वारा नौ जुलाई से अपनी सेवाओं को रैगूलर करवाने के लिए लगातार संघर्ष जारी है। गांव सूरजभैणी के पूर्व सरपंच रामपाल सिंह सूरजभैणी ने पंचायत के साथ पंजाब सरकार से मांग की कि मनरेगा कर्मचारियों की सख्त मेहनत से पिछले वित्तीय वर्ष पंजाब में 1600 करोड़ रुपये व चल रहे वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक 650 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मनरेगा कर्मचारियों की मेहनत से गांवों की दशा सुधरने लगी है। पंजाब में 18 लाख परिवार मनरेगा से जुड़े हुए हैं। पंजाब सरकार घर घर नौकरी देने व कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का वादा करके सत्ता में आई है। इसलिए सरकार को अपने वादे अनुसार पिछले 12 वर्षों से नाममात्र वेतन पर सेवाएं निभा रहे मनरेगा कर्मचारियों को रेगुलर करना चाहिए। गुरजीत नंबरदार रायेधराणा, हरबंस सिंह हमीरगढ़, गुरदीप सिंह राजहेड़ी, मेजर बुशैहरा, सतगुर सिंह फुलद, प्रगट, गुरविदर गनौटा, गुलजार सिंह पूर्व सरपंच, परमजीत सिंह कड़ैल, मनजीत बलरां, बलविदर बलरां, कुलदीप सिंह, हुकमां सरपंच आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी