धान का समर्थन मूल्य 3200 प्रति क्विटल तय करने की मांग

संवाद सूत्र संगरूर राष्ट्रीय किसान महा संघ के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्घूपुर ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 PM (IST)
धान का समर्थन मूल्य 3200 प्रति क्विटल तय करने की मांग
धान का समर्थन मूल्य 3200 प्रति क्विटल तय करने की मांग

संवाद सूत्र, संगरूर : राष्ट्रीय किसान महा संघ के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्घूपुर के जिला प्रधान सुरजीत सिंह फतेहगढ़ भादसों व जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार केके मित्तल संगरूर को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त किसान नेताओं ने बताया कि महामारी के दौर में पूरे देश को भोजन मुहैया करवाने वाले किसान आज बड़ी संख्या में आत्महत्या करने को मजबूर हैं। अगर इन्हें बचाना है तो केंद्र सरकार किसानों का पूरा कर्ज माफ करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार बिजली बिल 2020 तुरंत रद करे, मंडी एक्ट के तहत किसानों की फसल खरीद बेच के संबंध में नए मार्केट बनाए नियम रद करने, डा. स्वामीनाथन रिपोर्ट मुताबिक धान का मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विटल तय करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ तेज संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके जिला सीनियर उप प्रधान बलजीत सिंह, जिला सहायक सचिव प्यारा सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी