पीड़ित बोले, आरोपितों पर दर्ज हो एससी एक्ट के तहत केस

गांव धर्मगढ़ के धनाढ्य वर्ग से संबंधित गुरमुख सिंह व गुरमेल सिंह गेला द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति कुलदीप सिंह से की गई मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:05 PM (IST)
पीड़ित बोले, आरोपितों पर दर्ज हो एससी एक्ट के तहत केस
पीड़ित बोले, आरोपितों पर दर्ज हो एससी एक्ट के तहत केस

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

गांव धर्मगढ़ के धनाढ्य वर्ग से संबंधित गुरमुख सिंह व गुरमेल सिंह गेला द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति कुलदीप सिंह से की गई मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। रविवार को आरोपितों पर कार्रवाई करवाने के लिए धर्मगढ़ के मेन चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। समूचे अनुसूचित जाति वर्ग भाईचारे ने मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब की धर्मगढ़ एक्शन कमेटी की अगुआई में गांव में रोष मार्च करते हुए धर्मगढ़ के मेन चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले दो दिन थाना धर्मगढ़ के आगे धरना लगाया गया था।

कामरेड गोबिद सिंह छाजली ने बताया कि मारपीट का शिकार कुलदीप सिंह सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती है। अब तक उसे इंसाफ नहीं मिला है। पुलिस द्वारा आरोपितों को बचाने की कोशिश की जा रही है। जब तक आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा। इस मामले में अनुसूचित आयोग पंजाब को दखलंदाजी करके आरोपित पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। चेतावनी देते कहा कि 21 जुलाई को डीएसपी दिड़बा के खिलाफ धरना दिया जाएगा। नायब सिंह, देव राज सिंह, जगसीर सिंह, प्रगट सिंह, जंटा सिंह, जसपाल सिंह, सुखदीप सिंह, सतगुर सिंह, बलविदर सिंह, गुरशरण सिंह, सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह, टहल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी