बिना नोटिस बेच दिया सोना, पीड़ित परिवार ने फाइनांस कंपनी का दफ्तर घेरा

अनाज मंडी के समक्ष बनी फाइनांस कंपनी द्वारा मजदूर के गिरवी रखे हुए सोने को बेचने के रोष में मजदूर व पारिवारिक सदस्यों ने ब्रांच अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:03 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:03 PM (IST)
बिना नोटिस बेच दिया सोना, पीड़ित परिवार ने फाइनांस कंपनी का दफ्तर घेरा
बिना नोटिस बेच दिया सोना, पीड़ित परिवार ने फाइनांस कंपनी का दफ्तर घेरा

संवाद सूत्र, लोंगोंवाल (संगरूर)

अनाज मंडी के समक्ष बनी फाइनांस कंपनी द्वारा मजदूर के गिरवी रखे हुए सोने को बेचने के रोष में मजदूर व पारिवारिक सदस्यों ने ब्रांच अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित राम सिंह निवासी दुल्लट पत्ती लोंगोवाल ने बताया कि उसने 30 जून 2020 को फाइनांस कंपनी के पास अपना ढाई तोले सोना गिरवी रखकर लोन लिया था, जिसकी कुल रकम कंपनी ने 69531 रुपये दी थी। इसका ब्याज कंपनी ने 13917 रुपये लगा दिया। अभी लोन लिए दस महीने हुए थे। गत दिनों जब वह कंपनी का बनता ब्याज भरने कंपनी के कार्यालय पहुंचा तो मुलाजिमों ने उससे ब्याज नहीं भरवाया।

ब्रांच के मैनेजर रविदर सिंह ने कहा कि उसका सोना कंपनी द्वारा चार अप्रैल को बोली लगाकर बेच दिया गया है। पीड़ित राम सिंह द्वारा कर्म सिंह, रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि को साथ लेकर फाइनांस कंपनी के प्रति रोष व्यक्त करते कहा कि कंपनी ने उसे व उसके परिवार को ऐसा करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया, न ही कोई फोन किया व न ही घर के बाहर नोटिस चिपकाया गया।

पार्षद गुरमीत सिंह ने कहा कि उसने भी बजाज कंपनी से लोन लिया था, लोन भरने के बाद भी कंपनी ने उसके खाते से कई किश्तें काट लीं। रोष व्यक्त करने पर कंपनी वालों ने काटी किश्तें वापस उसके खाते में डाल दी थीं। गणमान्यों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसी कंपनियों पर नकेल डाली जाए। उधर, राम सिंह ने कहा कि यदि उसे इंसाफ न मिला तो वह कंपनी के कार्यालय समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देगा।

chat bot
आपका साथी