ट्रस्ट पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का स्पष्टीकरण दें विजयइंद्र सिगला: सरजीवन

नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सरजीवन जिदल ने कहा कि वह एक वर्ष पहले ही यह शक जाहिर कर चुके थे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:35 PM (IST)
ट्रस्ट पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का स्पष्टीकरण दें विजयइंद्र सिगला: सरजीवन
ट्रस्ट पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का स्पष्टीकरण दें विजयइंद्र सिगला: सरजीवन

जासं, संगरूर : नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरजीवन जिदल ने कहा कि वह एक वर्ष पहले ही यह शक जाहिर कर चुके थे। उस समय भाजपा नेताओं ने नगर कौंसिल के कार्यालय में धरना देकर ताला लगा दिया था। मुख्यमंत्री को अपील की थी कि वह फंड योजना मुताबिक नगर कौंसिल संगरूर के प्रशासनिक एसडीएम की रहनुमाई में करवाए जाएं, न कि यह फंड नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर को शिफ्ट किए जाए। उस समय आशंका जाहिर की थी कि फंडों की ट्रस्ट में घपलेबाजी करेगी, जो आज सच साबित हुआ। आज शहर निवासी ही नहीं, बल्कि नगर सुधार ट्रस्ट के तीन कांग्रेसी ट्रस्टी सदस्य भी नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के नगर सुधार ट्रस्ट के तीन सदस्यों ने डीसी रामवीर व एडीसी (अरबन) ईशा सिघल को ज्ञापन सौंपकर खुद बताया है कि ट्रस्ट द्वारा करवाए कार्यों में घपलेबाजी हुई है। घटिया सामग्री लगाई गई व शहर में पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध न कर करोड़ों रुपये खुर्दबुर्द कर दिए गए हैं।

जिदल ने पूर्व शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिगला से मांग की कि वह घपलेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करवाएं। यदि ऐसा नहीं होता है नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने वादे को पूरा करें। चन्नी भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का एलान कर चुके हैं। ट्रस्ट द्वारा करवाए गए कार्यों की जांच करवाकर जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिदल ने कहा कि यदि कार्रवाई न हुई तो भाजपा का वफद सीएम से मिल कर कार्रवाई की मांग करेगा।

chat bot
आपका साथी