जरूरतमंद लड़की को विवाह का सामान भेंट किया

शिव भोला निष्काम सेवा समिति धूरी द्वारा स्थानीय बसंत कालोनी के जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी पर घर का सामान भेंट किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:05 PM (IST)
जरूरतमंद लड़की को विवाह का सामान भेंट किया
जरूरतमंद लड़की को विवाह का सामान भेंट किया

संवाद सहयोगी, धूरी (संगरूर)

शिव भोला निष्काम सेवा समिति धूरी द्वारा स्थानीय बसंत कालोनी के जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी पर घर का सामान भेंट किया गया है। समिति के प्रधान रमेश कुमार गर्ग व सरपरस्त मास्टर भारत लाल ने बताया कि लड़की की शादी 26 अप्रैल को होने जा रही है। परिवार द्वारा मदद हेतु समिति के पास दरखास्त दी र्गइ थी। समिति के सदस्य गुलशन कुमार, रवजीत कुमार, संजीव कुमार, मनोहर लाल, विजय कुमार, रजिदर कुमार द्वारा मिलकर लड़की को घर के लिए आठ सूट, दो कंबल, रजाई, छत वाला पंखा, मेकअप किट, लहंगा व पैंट शर्ट की मदद की गई है। लड़की के परिवार वालों ने सेवा समिति का धन्यवाद किया है।

chat bot
आपका साथी