गणपति बप्पा मोरिया के जयकार से गणपति विर्सजन

शहर में गणेश महोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:11 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:11 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया के जयकार से गणपति विर्सजन
गणपति बप्पा मोरिया के जयकार से गणपति विर्सजन

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : शहर में गणेश महोत्सव मनाया गया। पर्व के अंतिम दिन विभिन्न बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। गणपति महाराज की मूर्ति को विसर्जन करने हेतु ले जाया गया। भगवान पर फूल, गुलाल व जल छिड़का गया। राम मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रबंधक दीपक शर्मा, हैपी जिदल, भोजराज शर्मा, नीतिन जिदल की अगुवाई में गणपति का जंडाली नहर में विर्सजन किया गया। पंडित अनिल मिश्रा ने मंत्रों का उच्चारण किया। श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर गणपति जी को विदा किया और अगले वर्ष आने की प्रार्थना की। इस मौके पर गरीश टंड, अरूण शैली, विजय वर्मा, अरविद शर्मा, अमन अत्री, नवदीप शर्मा, परमिदर कौशल, हार्दिक शर्मा, कपिस गौतम, मोहनीश गौतम, गायत्री शर्मा, हिमानी शर्मा, सरस्वती शर्मा, राजू, कुशल गोयल, दर्शन चाचा, दविदर सिंह, रतन कुमार मिटा सहित महिला मंडल के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी