पुर्तगाल का नकली वीजा देकर मारी ठगी, दो पर केस दर्ज

छाजली पुलिस ने पुर्तगाल का नकली वीजा देकर पैसे ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:56 PM (IST)
पुर्तगाल का नकली वीजा देकर मारी ठगी, दो पर केस दर्ज
पुर्तगाल का नकली वीजा देकर मारी ठगी, दो पर केस दर्ज

संवाद सूत्र, संगरूर

छाजली पुलिस ने पुर्तगाल का नकली वीजा देकर पैसे ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह निवासी घनौड़ जट्टा ने बताया कि वह कामकाज के लिए विदेश जाना चाहता था। उसके एक दोस्त ने बताया कि मनदीप सिंह निवासी बरड़वाल धूरी लोगों को विदेश भेजता है, जिस पर उन्होंने मनदीप सिंह से संपर्क किया और उससे मिलने के लिए चले। इस मुलाकात के दौरान मनदीप सिंह ने उन्हें विदेश भेजने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हंगरी जाने के लिए आठ लाख खर्च होंगे व पुर्तगाल जाने के लिए करीब साढ़े 12 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने पुर्तगाल का वीजा दिलवाने के लिए 12 लाख 60 हजार रुपये दे दिए, जिनमें से 8 लाख मनदीप सिंह को दिए गए, जबकि करीब साढ़े चार लाख रुपये मनदीप सिंह ने मुकेश कुमार निवासी मोहाली के खाते में डलवा दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे लेने के बाद आरोपित काफी दिनों तक लारे लगाता रहा। उनके बार-बार कहने पर आखिर उसने पुर्तगाल का वीजा मंगवा दिया और उन्हें फ्लाइट चढ़ाने के लिए एयरपोर्ट ले गया। बाद में उन्हें पता चला कि वीजा जाली है। वापस आने पर उसने फिर समय मांगा और कहा कि जल्द ही दोबारा काम करवा दूंगा और यकीन दिलाने के लिए उन्हें दो चेक छह लाख रुपये और साढ़े छह लाख रुपये के दे दिए। इसके बाद काफी समय बीतने पर भी काम नहीं बनता देख उन्होंने अपने पैसे वापस मांग लिए, जिस पर काफी मशक्कत के बाद मनदीप सिंह ने किश्तों में करीब साढ़े 6 लाख रुपये वापस कर दिए। उन्होंने साढ़े छह लाख रुपये वाला चेक उसे लौटा दिया, जबकि छह लाख रुपये वाला एक चेक अभी भी उनके पास है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब आरोपितों द्वारा शेष छह लाख रुपये वापस नहीं किए जा रहे। फोन करने पर फोन भी रिसीव नहीं किया जा रहा। पीड़ित ने एसएसपी संगरूर को उक्त मामले संबंधी शिकायत की, जिसके आधार पर मनदीप सिंह निवासी बरड़वाल व मुकेश कुमार निवासी मोहाली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी