भगवान वाल्मीकि भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया

शहर के वाल्मीकि भवन में भगवान वाल्मीकि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:25 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया
भगवान वाल्मीकि भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

शहर के वाल्मीकि भवन में भगवान वाल्मीकि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला थे। उन्होंने मौजूद संगत के बीच केक काटा और भगवान वाल्मीकि के जन्म दिवस की सभी को बधाई दी। इस पश्चात भवन निर्माण के लिए पीएस गमी कल्याण व टीम को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। उनके साथ रणजीत सिंह तूर, बलविदर सिंह पूनिया, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।

सिगला ने कहा कि महापुरुषों का पर्व मनाकर उनके द्वारा दी शिक्षा पर चलने की जरूरत है। मोहम्मद असलम प्रांतीय उपाध्यक्ष वाल्मीकि नौजवान सभा इंडिया, रजिदरपाल सिंह हलका इंचार्ज, धर्मवीर लोहटिया, सुखपाल सैटी, अमरजीत सिंह, गगन बावा, लखवीर सिंह आदि मौजूद थे। ---------------------- भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर शोभायात्रा निकाली

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)

भगवान वालमीकि जी के प्रगट दिवस पर वाल्मीकि नौजवान सभा ओर से समूह वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष तौर पर विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीश कुमार गर्ग, सफाई कर्मचारी कमिश्न पंजाब के चेयरमैन गेजा राम, पंजाब एससी कमिशन के सदस्य तरसेम सियालका, पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव सुभम शर्मा शामिल हुए। शोभा यात्रा बस स्टैंड रोड पर स्थित गांधी बस्ती से शुरु होकर विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। पश्चात वाल्मीकि मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मनीश वैद, प्रेम कुमार, सोनी कुमार, सुरेश बांसल, विजय कुमार, महावीर कौंसिलर आदि मौजूद थे। ------------------ श्रद्धाभाव से मनाया भगवान वाल्मीकि का जन्मदिवस

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब राज अनुसूचित जातिया कमिशन के पूर्व सदस्य ओर भारतीय अंबेडकर मिशन के मुख्य सरपरस्त पूनम कांगड़ा भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर विभिन्न धार्मिक स्थानों पर परिवार सहित नतमस्तक हुए। इस मौके राष्ट्रीय प्रधान भारतीय अंबेडकर मिशन दर्शन सिंह कांगड़ा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शोभा पूरे विश्व में फैली हुई है। वह संस्कृति श्लोक के पहले निर्माता थे। उनकी अपनी महान धार्मिक कवि रचना रामायण संसार भर में प्रसिद्ध है। कांगड़ा ने कहा कि भगवान की सेवा करने से दुखों का नाश होता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाना चाहिए। लखमीर सिंह, राजपाल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी