चार सौ मीटर रिले में संगरूर का कुलप्रीत रहा सबसे आगे

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही पहली प्रतियोगिता में किा प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 10:01 PM (IST)
चार सौ मीटर रिले में संगरूर का कुलप्रीत रहा सबसे आगे
चार सौ मीटर रिले में संगरूर का कुलप्रीत रहा सबसे आगे

जागरण संवाददाता, संगरूर :

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही पहली पंजाब ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर- 23 लड़के-लड़कियां के आखिरी दिन जबरदस्त मुकाबले हुए। एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित करने के लिए सांसद मोहम्मद सदीक मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।

इस मौके पर उनहोंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उच्च स्तर पर खेलों व खिलाड़ियों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मुकाबलों दौरान 800 मीटर रेस में कमल सिंह गिल लुधियाना ने पहला, 1500 मीटर में रेनू रानी ने पहला, रीना ने दूसरा व मनदीप कौर ने तीसरा, हैमर थ्रो में अमनदीप कौर ने पहला, मनिदरजीत कौर ने दूसरा व रमनदीप कौर ने तीसरा, तीन हजार मीटर रेस में मनदीप कौर ने पहला, ब्रह्मजीत कौर ने दूसरा व पूजा कुमारी ने तीसरा स्थान, चार सौ मीटर रिले में संगरूर का कुलप्रीत सिंह ने पहला, जगवीर सिंह ने दूसरा, हरप्रती सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा 800 मीटर रेस में गुरकमल सिंह लुधियाना ने पहला, रोपड़ के हरजोत सिंह ने दूसरा व जालंधर के आकाश सिंह ने तीसरा, 20 किलोमीटर वाक में बरनाला के आकाशदीप सिंह ने पहला, अमृतसर के साहिल ने दूसरा व पटियाला के ज्योति ने तीसरा, 10 हजार मीटर में संगरूर ने साहिल सागर ने पहला, पटियाला के राज कुमार ने दूसरा व लुधियाना के गुरप्रीत सिंह ने तीसरा, 110 हेडलेस में संगरूर के अर्शदीप सिंह ने पहला, गुरदासपुर के गुरप्रीत सिंह ने दूसरा व तरनतारन के सुखबीर सिंह ने तीसरा, ट्रिपल जंप में लुधियाना के उदय भास्कर ने पहला, जालंधर के राहुल ने दूसरा व लुधियाना के हरपाल सिंह ने तीसरा, शाटपुट में मानसा इकबाल सिंह ने पहला, जालंधर के अरमानदीप सिंह ने दूसरा व फरीदकोट के गगन भट्ट ने तीसरा, डिस्कस थ्रो में जालंधर के नवजोत सिंह ने पहला, पटियाला के बलविदर जीत सिंह ने दूसरा व फाजिल्का के जयदीप सिंह ने तीसरा, हाईजंप में जालंधर के संभव ने पहला, रोपड़ के आदर्शप्रीत सिंह ने दूसरा व मानसा के सतवीर सिंह ने तीसरा, लांगजंप में लुधियाना के हरपाल सिंह ने पहला, रोपड़ के संदीप सिंह ने दूसरा व अमृतसर के लखवीर सिंह ने तीसरा स्थान, जैवलिन थ्रो में फाजिल्का के सागर ने पहला, फाजिल्का के गगनदीप सिंह ने दूसरा अमृतसर के हरमनदीप सिंह ने तीसरा स्थान लिया।

पांच हजार मीटर रेस में जालंधर के सिमरन सिंह ने पहला, होशियरपुर के लक्ष्यदीप सिंह ने दूसरा, फाजिल्का के दीप कुमार ने तीसरा, लागजंप में लुधियाना के हरपाल सिंह ने पहला, रोपड़ के संदीप सिंह ने दूसरा, रोपड़ के लखवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस मौके पर जिला खेल अफसर रणबीर सिंह भंगू, एसोसिएशन के प्रधान केके शर्मा, प्रतिनिधि संजय कुमार, चमकौर सिंह, विक्की कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी