फ्लैग मार्च निकाला, नशे के खिलाफ किया जागरूक

स्थानीय शहर के डीएसपी सुखराज सिंह घुम्मण की अगुआई में पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:20 PM (IST)
फ्लैग मार्च निकाला, नशे के खिलाफ किया जागरूक
फ्लैग मार्च निकाला, नशे के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

स्थानीय शहर के डीएसपी सुखराज सिंह घुम्मण की अगुआई में पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इसमें पुलिस मुलाजिमों द्वारा हाथों में नशे के खिलाफ स्लोगन पकड़कर नौजवानों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। डीएसपी सुखराज सिंह व थाना प्रमुख गुरदीप सिंह संधू ने कहा कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एंटी ड्रग डे मनाया जाता है। इसके तहत उनके द्वारा शहर में नशे को न व जिदगी को हां का नारा लगाकर नशा मुक्त समाज सृजने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवानीगढ़ पुलिस द्वारा शुरू किए जागरूकता मुहिम को अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब तक भवानीगढ़ तहसील के दस गांव को पंचायत की मदद से बिल्कुल नशामुक्त बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी