जान से मारने की कोशिश, गोली लगने से एक घायल, मामला दर्ज

नजदीकी गोबिदपुरा नागरी से मैहलां चौक रोड पर पिछले पंचायती चुनावों की रंजिश के तहत दो व्यक्तियों ने एक कार सवार को रोककर उस पर फायरिग कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 07:47 AM (IST)
जान से मारने की कोशिश, गोली लगने से एक घायल, मामला दर्ज
जान से मारने की कोशिश, गोली लगने से एक घायल, मामला दर्ज

संवाद सूत्र, संगरूर

नजदीकी गोबिदपुरा नागरी से मैहलां चौक रोड पर पिछले पंचायती चुनावों की रंजिश के तहत दो व्यक्तियों ने एक कार सवार को रोककर उस पर फायरिग कर दी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती किया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर दो व्यक्तियों पर इरादा-ए-कत्ल सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

गुलाब सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि वर्ष 2019 की पंचायती चुनाव दौरान उन्होंने सरपंच मलकीत सिंह की हिमायत की थी, जबकि फतेह सिंह का पिता बलजिदर सिंह चुनाव हार गया था। इस समय की रंजिश के चलते फतेह सिंह ने चुनावों के समय भी उससे मारपीट की थी व रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को फतेह सिंह व परविदर सिंह ने उस पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अपनी बैलेरो गाड़ी में घर के किसी काम से गांव गोबिदपुरा नागरी से मैहलां चौक रोड पर जा रहा था। फतेह सिंह व परविदर एक गाड़ी में उसकी गाड़ी से आगे चल रहे थे। अचानक उन्होंने गाड़ी सड़क पर रोककर उसे रोक लिया। परविदर सिंह ने लोहे की राड से उस पर हमला किया व फतेह सिंह ने अपनी पिस्तौल से उस पर दो फायर कर दिए। एक गोली उसके सिर के ऊपर से गुजर गई, जबकि दूसरी उसके जांघ में लगी। शोर मचाने पर दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उसके मित्र पवितर सिंह व परिजनों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत ठीक बताई। थाना छाजली की चौंकी समूरां के एएसआई गुरदीप सिंह ने पीड़ित के बयान दर्ज करने उपरांत फतेह सिंह व परविदर सिंह के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी