किसानों को फसलो के अवशेष संभालन के लिए किया जागरूक : डॉ. बलदेव सिंह

संवाद सूत्र बरनाला खेतीबाड़ी विभाग व डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका के नेतृत्व में किसानों को को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:54 PM (IST)
किसानों को फसलो के अवशेष संभालन के लिए किया जागरूक : डॉ. बलदेव सिंह
किसानों को फसलो के अवशेष संभालन के लिए किया जागरूक : डॉ. बलदेव सिंह

संवाद सूत्र, बरनाला : खेतीबाड़ी विभाग व डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका के नेतृत्व में किसानों को फसल के अवशेष की संभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसकी बदौलत किसान नई तकनीकों के साथ जुड़ने शुरू हो गए हैं। यह बात मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉक्टर बलदेव सिंह ने जिले के खेतों का दौरा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान सुखविदर सिंह व किसान चमकौर सिंह ने फसल के अवशेष को संभाला है, इसलिए उनकी प्रशंसा करनी बनती है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा सबसिडी पर दी जा रही मशीनरी व खेती विभाग से जानकारी लेकर लाभ लेना चाहिए ताकि पराली को जलने से रोका जाए।

chat bot
आपका साथी