किसानों ने मिलकर संघर्ष करने की ली शपथ

कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा जिले भर में आरंभ किया पक्का मोर्चा 195वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:52 PM (IST)
किसानों ने मिलकर संघर्ष करने की ली शपथ
किसानों ने मिलकर संघर्ष करने की ली शपथ

जागरण संवाददाता, संगरूर

कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा जिले भर में आरंभ किया पक्का मोर्चा 195वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने बैसाखी का त्योहार व खालसा पंथ का सृजना दिवस धरनों पर ही मनाया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया रोष धरना 195 दिनों से जारी है। बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं व नौजवान शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए सरबजीत सिंह जिला नेता जमहूरी अधिकार सभा, निर्मल सिंह जिला नेता कुल हिद किसान सभा, रोही सिंह जिला उप प्रधान संगरूर भाकियू राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही है। इस अवसर पर जलियावाला बाग अमृतसर साहिब के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और साथ ही खालसा पंथ के साजना दिवस की बधाई देकर श्री गुरु गोबिद सिंह जी द्वारा जालिम से टक्कर लेने के सिद्धांत पर गौर किया गया।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने मजलूम व अत्याचारियों के पैरों तले कुचले हुए लोगों को अमृतपान करवाया। इस मौके पर महिदर सिंह, लखमी चंद, अमनदीप कौर, जरनैल सिंह, सतिदर सिंह, जगदीप सिंह, गुरचैन सिंह, हरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

उधर, भवानीगढ़ के कालाझाड़ टोल प्लाजा पर लगे धरने में किसानों द्वारा जलियांवाला बाग कांड व खालसा पंथ दिवस पर खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष को जारी रखने का प्रण किया गया। भाकियू एकता उगराहां के जिला नेता जगतार सिंह, ब्लाक प्रधान अजैब सिंह ने कहा कि समय की जालिम सरकारों द्वारा हमेशा से संघर्ष करने वालों को अपने पैरों तले कुचलने कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई भी किसानों के संघर्ष को धीमा नहीं कर पाई। किसान काम निपटाकर दोबारा अपने मोर्चों पर उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस मौके पर गुरचेत सिंह, सुखदेव सिंह, तर्कशील नेता चमकौर सिंह आदि उपस्थित थे।

उधर, लहरागागा में पंप पर लगे धरने को संबोधित करते हुए सबसे पहले जलियांवाले बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। बाद में खालसा पंथ की साजना करने पर श्री गुरु गोबिद सिंह जी को नमन किया गया। राज्य उप प्रधान जनक सिंह भुटाल, धरमिदर सिंह पिशौर ब्लॉक प्रधान, सूबा सिंह संगतपुरा आदि ने नौजवानों को गुरु साहिब के सिद्घांत पर चलकर जालिम सरकार की नीतियों को मुंहतोड़ जवाब देने हेतु प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी