लहरा की मंडियों में किसान परेशान, एसडीएम दफ्तर घेरा

किसानों को मंडियों में पेश आ रहीं मुश्किलों के रोष में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक लहरा के प्रधान धरमिदर सिंह पिशौर के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:34 PM (IST)
लहरा की मंडियों में किसान परेशान, एसडीएम दफ्तर घेरा
लहरा की मंडियों में किसान परेशान, एसडीएम दफ्तर घेरा

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)

किसानों को मंडियों में पेश आ रहीं मुश्किलों के रोष में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक लहरा के प्रधान धरमिदर सिंह पिशौर के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। प्रधान पिशौर ने कहा कि मंडियों में किसान फसल की खरीद को लेकर परेशान हैं। नमी की आड़ में फसल खरीदी नहीं जा रही। सरकार से मांग की कि किसानों की फसल तुरंत खरीदकर उन्हें घर रवाना किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सेहत विभाग व प्रशासन से शिकायत की कि गांव में किरती लोगों व मनरेगा स्कीम के तहत काम करते मजदूरों को जबरदस्ती पकड़कर प्रशासन द्वारा कोविड वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं, जो टीका नहीं लगवाना चाहता उसे प्रशासन कार्रवाई का डर दिखा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। मौके पर सूबा सिंह संगतपुरा, हरजिदर सिंह, रामचंद सिंह, राम सिंह, कुलदीप सिंह सहित किसान महिलाए उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी