डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाने आएं भाजपाइयों का किसानों ने किया विरोध

डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर बुधवार को स्थानीय जिला भलाई दफ्तर की इमारत में लगी डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं पहनाने पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दियोल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का किसानों ने विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:28 PM (IST)
डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाने आएं भाजपाइयों का किसानों ने किया विरोध
डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाने आएं भाजपाइयों का किसानों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, संगरूर

डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर बुधवार को स्थानीय जिला भलाई दफ्तर की इमारत में लगी डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं पहनाने पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दियोल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का किसानों ने विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल की अगुआई में किसान सुबह ही दफ्तर के समक्ष पहुंचे व दफ्तर के गेट पर धरना लगाकर भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता वहां से वापस लौट गए व किसानों ने धरना लगाकर रोष जताया।

भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दियोल, प्रांतीय नेता सरजीवन जिदल, सतवंत पूनिया ने सभी को डा. आंबेडकर के जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ही अनुसूचित जाति विरोधी फैसले लिए। केंद्र में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री ही एससी विद्यार्थियों की वजीफा राशि हड़प कर गए। मंडल प्रधान रोमी गोयल, जोगी राम साहनी, मीना खोखर, सुरिदर घारू, सुरिदर सिगला, कृष्ण छाबड़ा मौजूद थे।

उधर, भाकियू नेता गोबिदर मंगवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि भाजपा की सरकार डा. आंबेडकर की विचारधारा का हनन कर रही है। भाजपा सरकार पंजाब व हिदुस्तान को कारपोरेट घरानों के हाथों में सौंपने पर तुली है।

chat bot
आपका साथी