किसान संगठन आज करेंगे पटियाला में मोती महल का घेराव

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक दिड़बा की एक विशेष बैठक दर्शन सिंह शादीहरी के नेतृत्व में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:28 PM (IST)
किसान संगठन आज करेंगे पटियाला में मोती महल का घेराव
किसान संगठन आज करेंगे पटियाला में मोती महल का घेराव

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक दिड़बा की एक विशेष बैठक दर्शन सिंह शादीहरी के नेतृत्व में हुई। इसमें बड़ी संख्या में किरती लोगों ने शमूलियत की। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय लोगों के साथ जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। इसके विरोध में 13 सितंबर को सात मजदूर संगठनों द्वारा मोती महल का घेराव किया जाएगा, जिसका भारतीय किसान यूनियन द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां वोट हासिल करने के लिए लोगों को मूर्ख बना कर कुर्सी हासिल कर लेती हैं, किन्तु बाद में सभ भूल जाती हैं। इस लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष के मैदान में आगे आना चाहिए। इस मौके किसान नेता बलवीर सिंह, रघवीर सिंह कौहरियां, हरविदर सिंह खनाल, रूप सिंह, भरपूर सिंह मौड़ां, निक्का सिंह कैंपर, नायब सिंह गुजरां, हरबंस सिंह दिड़बा, चरनजीत सिंह समूरां, परमजीत सिंह छाहड़, गुरमीत सिंह ढंडोली, होशियार सिंह उभिया, लाल सिंह रोगला, अमरीक सिंह कड़ियाल, चरणजीत सिंह संगतपुरा, दरबारा सिंह खेतला, कर्म सिंह तूरबंजारा, रोडा सिंह जनाल व केवल सिंह सूलर आदि नेताओं ने भी संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी