गांव सुल्तानपुर के किसानों को किया पराली प्रबंधन के लिए जागरूक

कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी व फार्म सलाहकार सेवा केंद्र संगरूर द्वारा किसानों को पराली न जलाने व प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए गांव सुल्तानपुर में जिला स्तरीय कैंप आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 04:56 PM (IST)
गांव सुल्तानपुर के किसानों को किया पराली प्रबंधन के लिए जागरूक
गांव सुल्तानपुर के किसानों को किया पराली प्रबंधन के लिए जागरूक

जागरण संवाददाता, संगरूर

कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी व फार्म सलाहकार सेवा केंद्र संगरूर द्वारा किसानों को पराली न जलाने व प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए गांव सुल्तानपुर में जिला स्तरीय कैंप आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गांव के करीब 175 किसानों ने शिरकत की। फार्म सलाहकार प्रमुख डा. बूटा सिंह रोमाणा ने किसानों को खेती विभिन्नता लाने, पराली न जलाने, गेहूं की बुर्वाइ हैपी सीडर व सुपरसीडर से करने, घरेलू बगीची लगाने संबंधी जागरूक किया। इसके अलावा खेतों में गन्ना, मक्का, सरसों, चने, गोभी आदि की काश्त करने की सलाह दी। सहायक निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी डा. मनदीप सिंह ने बताया कि 10 क्विटल पराली जलाने पर 400 किलो जैविक कार्बन, 5 किलो र्नाइट्रोजन, 3.2 किलो फासफोर्स, 25 किलो पोटाश और 1.2 किलो सल्फर तत्व नष्ट होते हैं। दमे व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी होती है। सहायक प्रो. खेतीबाड़ी इंजीनियर डा. सुनील कुमार ने खेती मशीनरी संबंधी सुझाव दिए। डा. अशोक कुमार सहायक प्रो. भूमि विज्ञान ने खड़ी पराली के बीच गेहूं की सीधी बुर्वाइ करने संबंधी जानकारी दी। गमदूर सिंह ब्लॉक् टैक्नोलॉजी मैनेजर खेतीबाड़ी विभाग धूरी ने गेहूं के बजी व खेती मशीनरी पर मिलती सब्सिडी के बारे में बताया। आखिर में जरनैल सिंह ब्लॉक यूनियन प्रधान ने सभी का धन्यवाद किया। खेती प्रदर्शनी लगाकर किसानों को सरसों, चने व जवी के बीज सहित गेहूं के लिए जैविक खाद के पैकेट, रबी की फसल संबंधी किताबें बांटी।

chat bot
आपका साथी