किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत करवाया

खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ब्लाक अहमदगढ़ द्वारा गांव माणकवाल व तक्खर खुर्द में किसान जागरूकता कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 04:56 PM (IST)
किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत करवाया
किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत करवाया

संवाद सहयोगी, मालेरकोटला : खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ब्लाक अहमदगढ़ द्वारा गांव माणकवाल व तक्खर खुर्द में किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें किसानों को धान की पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। खेतीबाड़ी विकास अफसर ब्लाक अहमदगढ़ डा. कुलबीर सिंह ने बताया कि पराली जलाने से एक तो पर्यावरण दूषित होता है, दूसरा जमीन के लिए लाभदायक कीट जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते घरों व अस्पतालों में दाखिल मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। आंखों की कई प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं, सड़क हादसे हो जाते हैं। इसलिए पराली जलाने से बचना चाहिए। डा. अनमोल सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा सिफारिश की हुई खाद व कीटनाशकों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने पीएयू द्वारा सिफारिश की गेहूं की नई किस्म के बारे में जानकारी दी। बीज को उपचारित करने और इसकी बढ़वार के लिए किए जाने वाले जरूरी कार्यों के बारे में बताया। डा. राकेश कुमार ने खेती खर्च कम करने और मिट्टी व पानी की जांच करवाने के बारे में अहम जानकारी दी। आखिर में बीटीएम मोहम्मद जमील द्वारा पेड़ लगाने, फसली विभिन्नता अपनाने सहित आई खेत एप के बारे में जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी