आठ घंटे बिजली न मिलने पर किसानों ने पावरकाम दफ्तर को लगाया ताला

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की अगुआई में बुधवार को गांव अकबरपुर के किसानों ने खेतों को बिजली सप्लाई निर्विघ्न आठ घंटे न मिलने के रोष में गांव घराचों के पावरकाम के दफ्तर का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:06 PM (IST)
आठ घंटे बिजली न मिलने पर किसानों ने पावरकाम दफ्तर को लगाया ताला
आठ घंटे बिजली न मिलने पर किसानों ने पावरकाम दफ्तर को लगाया ताला

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की अगुआई में बुधवार को गांव अकबरपुर के किसानों ने खेतों को बिजली सप्लाई निर्विघ्न आठ घंटे न मिलने के रोष में गांव घराचों के पावरकाम के दफ्तर का घेराव किया। भड़के किसानों ने पावरकाम के दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया व विभाग के मुलाजिमों को दफ्तर में ही कई घंटे तक नजरबंद करके रखा। किसानों ने पंजाब सरकार व पावरकाम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इ

किसान नेता महेंद्र सिंह, हरी सिंह, करनैल सिंह ने कहा कि धान का सीजन शिखर पर चल रहा है, परंतु सरकार अपने वादे अनुसार आठ घंटे बिजली सप्लाई देने में असफल साबित हो रही है। किसान परेशान के दौर से गुजर रहे हैं। पानी की पूर्ति करने के लिए किसानों को अपना धान बचाने की खातिर महंगे दाम का डीजल जलाना पड़ रहा है। किसानों के खेतों के लिए चार-पांच घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। बार-बार लगने वाले बिजली कट से किसान परेशान हैं। मसले का हल न होने के कारण आज किसान मजबूर पावरकाम का दफ्तर का घेराव करने पहुंचे हैं। जब तब किसानों की इस समस्या का हल नहीं किया जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। जगदीश सिंह, बलधीर सिंह, गमदूर सिंह, सुखविदरसिंह, भरपूर सिंह नंबरदरा, बेअंत सिंह, अमृत कौर, मनजीत कौर, हरजिदर कौर आदि उपस्थित थे।

-------------------- विभाग के पावर कंट्रोलर कट लगाने के कारण ही किसानों को आठ घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही। उच्चाधिकारियों को लिखकर भेजा गया है। जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा, जिसके बाद पूरी सप्लाई मिलने लगेगी। -आकाशदीप सिंह, एसडीओ

chat bot
आपका साथी