संगरूर में चार जगह जाम किया रेल ट्रैक, केंद्र पर निकाली भड़ास

कृषि कानूनों को रद करवाने व लखीमपुर खीरी घटना के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्ती की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जिले में चार जगहों पर रेल रोको आंदोलन के तहत संगरूर व लहरागागा के रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक पर धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:05 PM (IST)
संगरूर में चार जगह जाम किया रेल ट्रैक, केंद्र पर निकाली भड़ास
संगरूर में चार जगह जाम किया रेल ट्रैक, केंद्र पर निकाली भड़ास

जागरण टीम, संगरूर

कृषि कानूनों को रद करवाने व लखीमपुर खीरी घटना के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्ती की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जिले में चार जगहों पर रेल रोको आंदोलन के तहत संगरूर व लहरागागा के रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक पर धरना लगाया। भाकियू उगराहां ने रेलवे स्टेशन सुनाम, धूरी में धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने प्रांतीय सीनियर उपप्रधान जनक सिंह भुटाल के नेतृत्व में सुनाम में रेल ट्रैक पर धरना देकर केंद्र सरकार विरूद्ध नारेबाजी की। रेल ट्रैक पर संगठन के ब्लाक सुनाम, दिड़बा, भवानीगढ़ व संगरूर से किसानों ने भाग लिया। किसान नेता जनक सिंह भुटाल, जगतार सिंह कालाझाड़, रामशरण सिंह उगराहां, गोबिद सिंह चट्ठा व परविन्दर सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रीमंडल में से बर्खास्त नहीं किया गया। जब तक केंद्रीय मंत्री को बरखास्त करके गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान ने एलान किया कि यह संघर्ष खेती कानून रद होने पर ही खत्म होगा। रामपाल सुनाम, बहाल सिंह ढींडसा, अजैब सिंह लक्खेवाल, हरजीत सिंह मैहलां, इंद्रजीत सिंह जोस, महेंद्र सिंह नमोल, बलजीत कौर खड़ियाल, जसवीर सिंह मैदेवास, हरपाल सिंह पेधनी, गोबिदर सिंह मंगवाल समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

उधर, संगरूर स्टेशन पर संयुक्त मोर्चा द्वारा निर्मल सिंह बटड़ियाना, हरमेल सिंह महरोक, सरबजीत सिंह वडैंच, सुखदेव सिंह उभावाल, इंद्रपाल पुन्नावाल, सतराम छाजली व जगदीप सिंह नमोल ने कहा कि एक वर्ष का समय किसानी संघर्ष को हो गया है, लेकिन केंद्र की सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। अब किसानों के संघर्ष को रोकने के लिए हर दिन अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने बीएसएफ का दायरा बढ़ाने के फैसले को तुरंत रद करने की भी मांग की। इस मौके पर हरदेव सिंह बख्शीवाला, सुखदेव शर्मा, निरंजन दोहला, गुरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह, रण सिंह चट्ठा, जरनैल सिंह जनाल आदि उपस्थित थे।

उधर, संयुक्त मोर्चे द्वारा लहरागागा में हिसार-लुधियाना रेल लाइन पर 10 बजे से लेकर चार बजे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि तीनों खेती कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग की। किसान नेता सतवंत सिंह खंडेबाद, भीम सिंह आलमपुर, बलवीर सिंह जलूर, रविदर सिंह लदाल ब्लाक सचिव भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, गुरलाल सिंह झलूर ब्लाक प्रधान भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ने संबोधित किया। हरी सिंह कोटड़ा, निर्भय सिंह रोड़ेवाला, हरमनदीप सिंह हनी, सुखदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरलाल उभिया, डा. कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी