कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना जारी

कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर पिछले सात महीने से स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे किसान संगठनों का संघर्ष लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:07 PM (IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना जारी

जागरण संवाददाता, संगरूर

कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर पिछले सात महीने से स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे किसान संगठनों का संघर्ष लगातार जारी है। रोष धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता निरंजन सिंह, करनैल सिंह, सरबजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के संघर्ष को हलके में लेकर बड़ी भूल की है। इसका परिणाम उसे बंगाल चुनाव में हार का मुंह देखकर चुकाना पड़ा है। सरकार को भ्रम था कि वह पांच राज्यों में चुनाव जीत जाएगी, लेकिन किसान संगठनों ने अपनी समझदारी व हिम्मत से बंगाल में जाकर लोगों को जागरूक किया। इसकी बदौलत भाजपा की हार हुई और किसान एकता की जीत र्हुइ है। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने भाजपा का असली चेहरा बेनकाब होता जा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भाजपा को देशनिवासी चलता कर देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक तीनों कानून रद नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जमहूरी किसान सभा पंजाब इंद्रपाल सिंह, राम सिंह कुल हिद किसान सभा पंजाब, जरनैल सिंह व मघर सिंह किरती किसान यूनियन उभावाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी