कर्ज से परेशान किसान ने निगला जहर, मौत

शेरपुर (संगरूर) नजदीकी गांव गुरबखशपुरा में कर्जे से परेशान एक किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 11:16 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने निगला जहर, मौत
कर्ज से परेशान किसान ने निगला जहर, मौत

जेएनएन, शेरपुर (संगरूर): नजदीकी गांव गुरबखशपुरा में कर्जे से परेशान एक किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली गई। पूर्व पंच मृतक अछरा सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके पिता पर बैंक, आढती व सोसायटी का पांच लाख रुपये का कर्ज था। इसी वजह से वह अकसर परेशान रहते थे। परेशानी के चलते उन्होंने घर में पड़ी कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं थाना प्रभारी यादविदर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर केस दर्ज किया। उधर गांव के लोगों में संत बाबा हाकम सिंह, मास्टर हरबंस सिंह, लाभ सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह ने सरकार व प्रशासन से मृतक अछरा सिंह का कर्ज माफ करने सहित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी