कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पक्का मोर्चा जारी

कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के लहरा ब्लाक प्रधान धरमिदर सिंह पिशौर के नेतृत्व में पंप पर लगा धरना 220वें दिन में शामिल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:45 PM (IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पक्का मोर्चा जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पक्का मोर्चा जारी

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)

कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के लहरा ब्लाक प्रधान धरमिदर सिंह पिशौर के नेतृत्व में पंप पर लगा धरना 220वें दिन में शामिल हो गया है। बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं, नौजवानों व बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। बलजीत कौर, जसविदर कौर व जशनदीप कौर ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष को छह महीने हो चुके हैं, लेकिन सरकार अपने अड़ियल रवैये से पीछे नहीं हट रही है। वह किसानों को नक्सलवादी व देशद्रोही कहकर बदनाम करना चाहती है। लाठीचार्ज के जरिए किसी की आवाज दबाना लोकतंत्र की उल्लंघना है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक काले कानून रद नहीं होते संघर्ष लगातार जारी रखा जाएगा। भोला सिंह, बलकार सिंह, हरजिदर सिंह, रामचंद सिंह, स्वराज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी