किसानों ने पुतले फूंके, संघर्ष तेज करने की अपील

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भाकियू एकता उगराहां ब्लॉक संगरूर द्वारा सरकारी रणबीर कालेज संगरूर के मैदान में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के पुतले फूंककर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:03 PM (IST)
किसानों ने पुतले फूंके, संघर्ष तेज करने की अपील
किसानों ने पुतले फूंके, संघर्ष तेज करने की अपील

जागरण टीम, संगरूर

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भाकियू एकता उगराहां ब्लॉक संगरूर द्वारा सरकारी रणबीर कालेज संगरूर के मैदान में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के पुतले फूंककर नारेबाजी की गई। विशेष तौर पर ब्लाक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल ने शिरकत की।

विभिन्न गांवों से पहुंचे किसान नेताओं ने कहा कि हालांकि रावण को हजारों वर्षों से फूंका जा रहा है परन्तु रावण अभी भी जिदा है। आज के समय में भाजपा सरकार रावण का रूप ले चुकी है जो किसानों, आम लोगों, मजदूरों प्रत्येक वर्ग पर अत्याचार कर रही है। सरूप चंद, कर्मजीत सिंह, अमर सिंह, अजैब सिंह, रणजीत सिंह, मेवा सिंह, बूटा सिंह, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे। उधर, सुनाम में उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना के रोष में किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की तरफ से जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा के नेतृत्व में गांव चट्ठा ननहेड़ा में पुतले फूंके गए। मौके पर ब्लॉक नेता दलेल सिंह चट्ठा,जीवन सिंह चट्ठा, गुरप्यार सिंह बुद्धू, मालविदर सिंह, जगतार सिंह तारी, लीला सिंह मनी,धन्ना सिंह चट्ठा, गुरबीर सिंह, बीरबल सिंह, नछत्तर सिंह बाबा, भूरा सिंह, गोबिद सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, भवानीगढ़ में दशहरे के पर्व पर जहां लोगों द्वारा बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाकर सत्य के राह पर चलने का प्रण किया वहीं किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन डकौदा की अगुवाई में क्षेत्र के माझी टोल प्लाजा पर रावण के स्थान पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर संघर्ष और तेज करने की शपथ ली। इस मौके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान नेताओं ने नौजवानों को संघर्ष में शिरकत करने को प्रेरित किया वहीं सरकार को चेतावनी दी कि जब तक काले कानून रद्द नहीं होते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

उधर दिड़बा में भाकियू एकता उगराहां ब्लॉक दिड़बा द्वारा शहीद बचन सिंह स्टेडियम में भाजपा के पुतले फूंककर दशहरा पर्व मनाया गया। इसमें किरती, किसान व मजदूर वर्ग के लोग शामिल हुए। मौके पर ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह सादीहरी, होशियार सिंह, हरबंस सिंह, तरसेम सिंह, जसविदर कौर, मनजीत कौर, रघवीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी