28 जगहों पर किसानों ने किया चक्का जाम, केंद्र पर साधा निशाना

जिले में भारत बंद के दौरान 28 स्थानों पर धरने प्रदर्शन व रेल रोको आंदोलन के तहत चक्का जाम किया गया। जिला संगरूर में 21 व मालेरकोटला में सात स्थानों पर यातायात ठप रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:29 PM (IST)
28 जगहों पर किसानों ने किया चक्का जाम, केंद्र पर साधा निशाना
28 जगहों पर किसानों ने किया चक्का जाम, केंद्र पर साधा निशाना

जागरण टीम, संगरूर : जिले में भारत बंद के दौरान 28 स्थानों पर धरने प्रदर्शन व रेल रोको आंदोलन के तहत चक्का जाम किया गया। जिला संगरूर में 21 व मालेरकोटला में सात स्थानों पर यातायात ठप रहा। इसके अलावा सुनाम व धूरी के स्टेशन पर भाकियू उगराहां ने धरना लगाया। ऐसे में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक मुकम्मल तौर पर बंद रहा। किसान संगठनों के अलावा व्यापार मंडल, मुलाजिम, आढ़ती, मजदूर संगठनों ने शिरकत की। आठ सौ से अधिक सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहे। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से नाइंसाफी कर रही है। वह लंबे समय से शांतमयी संघर्ष करते आ रहे हैं। संगरूर के महावीर चौक, सुनाम के आइटीआइ चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की गई। किसान नेता परगट सिंह छाजली, बिदरपाल छाजली, एडवोकेट मित सिंह जनाल, दर्शन सिंह, अमरीक तोलावाल, हरि सिंह चट्ठा सिद्धूपुर, जरनैल सिंह जनाल किसान सभा, संत राम छाजली, जसवंत सिंह बिगड़वाल राजेवाल, हरमेल सिंह महरोक फैडरेशन ने सभा को संबोधित किया।

दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक सुनाम में भाकियू एकता उगराहां के राज्य प्रधान जोगिदर सिंह उगराहां ने शिरकत कर किसानों, नौजवानों व महिलाओं को लामबंद किया। भवानीगढ़ में बठिडा- चंडीगढ़ नेश्नल हाइवे जाम किया। विशेष तौर पर भाकियू डकौंदा के राज्य उप प्रधान गुरमीत सिंह, ब्लाक प्रधान कर्म सिंह, भाकियू राजेवाल के जिला प्रधान गुरमीत सिंह, ब्लाक प्रधान दरबारा सिंह मौजूद रहे। वहीं बलियाल रोड, नाभा कैचियां, टोल प्लाजा चन्नों व मांझी में धरना लगाया गया। व्यापार मंडल भवानीगढ़ के प्रधान हनी कांसल ने टीम सहित शिरकत की।

चंडीगढ़-टोहाणा नेशनल र्हाइवे जाम किया

मूनक में चंडीगढ़-टोहाणा नेशनल हाईवे जाम किया गया। जिला नेता दर्शन सिंह चंगालीवाला व ब्लाक नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि जब तक कानून रद नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। गांव बडरूखां में बठिडा-चंडीगढ़ नेशनल र्हाइवे पर दुगां, बहादरपुर, कांझला, लिदड़ा, भंमाबंदी व चंगाल के किसानों व महिलाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। किसान नेता जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे से ही रास्ता जाम कर दिया था। एंबुलेस व सीरियस मरीजों के आने जाने पर कोई बंदिश नहीं लगाई। उधर, दिड़बा में ब्लाक प्रधान दर्शन सिंह शादीहरी की अगुवाई में मुख्य चौक में धरना दिया गया। शेरपुर में भाकियू ब्लाक डाकौंदा की अगुआई में कातरों चौक में धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धूरी के ककड़वाल चौक में किसान नेताओं द्वारा धरना देकर चक्का जाम किया गया। इसमें आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान जगतार सिंह समरा, व्यापार मंडल के प्रधान विकास जैन ने विशेष तौर पर शिरकत कर किसानों के हक में आवाज बुलंद की। उधर, मालेरकोटला के ग्रेवाल चौक में भाकियू के राज्य उप प्रधान जसविदर सिंह, ब्लाक खजानची कुलविदर सिंह व मुस्लिम फैडरेशन आफ पंजाब के प्रधान मुबीन फारूकी की अगुवाई में धरना दिया गया। गुरुद्वारा हां दा नारा साहिब द्वारा धरने में लंगर का प्रबंध किया गया। इन जगहों पर लगाया किसानों ने मोर्चा

किसानों ने संगरूर में महावीर चौक, बलियाल रोड टी प्वाइंट भवानीगढ़, ककड़ाल चौक धूरी, कातरों चौक शेरपुर, आइटीआइ चौक सुनाम, टी प्वाइंट जाखल-पातड़ा रोड लहरा, टोहाना रोड मूनक, कैथल चौक खनौरी, टोल प्लाजा कालाझाड़, टोल प्लाजा लड्डा, शेरपुर-मालेरकोटला रोड फतेहगढ़ पंजग्राईयां, नहर पुल सुलरघराट, बाइपास फ्लाइओवर बडरूखां, सुनाम मानसा रोड चीमां, पातड़ा मूनक रोड बुशैहरा, रिलायंस पंप खेड़ी, लहरा पातड़ा रोड, महला चौक, कोहरियां बस स्टैंड, नाभा टी प्वाइंट भवानीगढ़, मालेरकोटला-नाभा रोड, ग्रेवाल चौक मालेरकोटला, संदौड़- रायकोट रोड गांव कल्याण, लुधियाना-मालेरकोटला रोड कुपकलां, पुराना बस स्टैंड अमरगढ़ में जाम किया गया।

chat bot
आपका साथी