किसान रांझा सिंह ने ड्रम सीडर से की धान की बिजाई

जिला संगरूर में खरीफ 2021 के दौरान धान लगाने का काम पूरे जोरों पर चल रहा है। इस वर्ष दो लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की काश्त होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:30 PM (IST)
किसान रांझा सिंह ने ड्रम सीडर से की धान की बिजाई
किसान रांझा सिंह ने ड्रम सीडर से की धान की बिजाई

जागरण संवाददाता, संगरूर : जिला संगरूर में खरीफ 2021 के दौरान धान लगाने का काम पूरे जोरों पर चल रहा है। इस वर्ष दो लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की काश्त होने की संभावना है।

मुख्य खेतीबाड़ी अफसर संगरूर डा. जसविदरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि प्रगतिशील किसान रांझा सिंह निवासी गांव खेडी चदवा ब्लाक भवानीगढ़ के खेत में अढ़ाई एकड़ में धान की सीधी बिजाई का डेमो विभाग द्वारा लगाया गया। किसान ने धान की बिजाई ड्रम सीडर मशीन से की है। इस प्रकार बिजाई करने के लिए जमीन को लेजर लैंड लेवलर से समतल करना होता है। बाद में रोटावेटर से जमीन जोतकर व कम पानी लगाकर ड्रम सीडर से धान की बुआई की जाती है। उन्होंने बताया कि किसान रांझा सिंह ड्रम सीडर तामिलनाडू से विभाग की मदद से लेकर आया था। इसकी कीमत महज छह हजार रुपये है। मशीन की मदद से लगने वाली धान पर कम खर्च आता है, वहीं पानी की भी बचत होती है। केवल अकेला व्यक्ति मशीन को चलाकर धान बिजाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग किसानों को पीआर व बासमति की किस्में बोने व कम कीटनाशकों का इस्तेमाल करने को प्रेरित करता आ रहा है। इस बार जिले में करीब 50 हजार हैक्टेयर रकबा बासमति के अधीन आने की संभावना है। इसके लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि पंजाब के भूजल को ओर गहरा जाने से रोका जा सके। सीधी बुआाई से पानी की 15 से 20 प्रतिशत सहित लेबर, खाद, कीटनाशक की 2500 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये की बचत होती है।

chat bot
आपका साथी