किसान 20 को केंद्र सरकार के खिलाफ निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

संगरूर भारतीय किसान यूनियन लक्खेवाल की बैठक जिला प्रधान अवतार सिंह बादशाह की अगुआई में धरना लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:13 PM (IST)
किसान 20 को केंद्र सरकार के खिलाफ निकालेंगे ट्रैक्टर रैली
किसान 20 को केंद्र सरकार के खिलाफ निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय किसान यूनियन लक्खेवाल की बैठक जिला प्रधान अवतार सिंह बादशाहपुर के नेतृत्व में गुरुद्वारा निहंग सिंह की छावनी संगरूर में हुई। किसान नेता कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, लाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना की आड़ में किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। किसानों की फसल की एमएसपी खत्म करने, नया बिजली बिल लागू कर खेती मोटरों पर बिल लगाने, मंडीकरण खत्म कर निजीकरण करने, सरकारी खरीद खत्म करने की तैयारी हो रही है। महासचिव जरनैल सिंह व महासचिव सतवंत सिंह ने कहा कि किसान पहले से ही कर्ज से परेशान होकर जान दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों व उनके बेसहारा परिवारों को राहत देने की बजाय विभिन्न प्रकार के टैक्स, अध्यादेश, डीजल-पेट्रोल की कीमतें, खाद, मशीनरी, महंगाई आदि वजन डाल रही है। इसके खिलाफ जत्थेबंदी के न्यौते पर 20 जुलाई को जिले सभी ब्लॉकों में पार्टी के पदाधिकारी व वर्कर ट्रैक्टरों पर तीन किलोमीटर लंबा मार्च करेंगे, ताकि किसानों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाई जा सके। मार्च से पहले किसान धूरी रेलवे पुल समक्ष इक्ट्ठा होंगे, जिसके बाद शहर का ट्रैक्टरों से चक्कर लगाया जाएगा। इस मौके जगरूप सिंह, जंगीर सिंह, जीवन सिंह, जगजीत सिंह, गुरदेव सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी