जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत

नजदीकी गांव बखोपीर के खेतों में किसी जहरीले जीव द्वारा काटे जाने पर किसान की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:42 PM (IST)
जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत
जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

नजदीकी गांव बखोपीर के खेतों में किसी जहरीले जीव द्वारा काटे जाने पर किसान की मौत हो गई। मृतक के बेटे मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका पिता हरप्रीत सिंह गत रात खेतों में मोटर चलाने गया था। अगली सुबह करीब तीन बजे उसने घर पर फोन करके बताया कि उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। वह खेत आकर उसे यहां से ले जाए। जब हरप्रीत सिंह को पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह व हरजीत सिंह की मदद से इलाज हेतु भवानीगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में दम तोड़ दिया। गांव के सरपंच गुरजंट सिंह ने बताया कि मृतक के पास चार एकड़ जमीन थी। उन्होंने सरकार से परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी