मजदूर विरोधी गतिविधियां रोकने के लिए प्रत्येक पार्टी आगे आए: कांगड़ा

लहरागागा के गांव भाई की पिशौर में गत दिनों किसानों के खिलाफ गुरुघर से घोषणा करने वाले कांग्रेसी वर्कर को पूर्व मुख्यमंत्री राजिदर कौर भट्ठल ने पार्टी से निकाल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:32 PM (IST)
मजदूर विरोधी गतिविधियां रोकने के लिए प्रत्येक पार्टी आगे आए: कांगड़ा
मजदूर विरोधी गतिविधियां रोकने के लिए प्रत्येक पार्टी आगे आए: कांगड़ा

जागरण संवाददाता, संगरूर

लहरागागा के गांव भाई की पिशौर में गत दिनों किसानों के खिलाफ गुरुघर से घोषणा करने वाले कांग्रेसी वर्कर को पूर्व मुख्यमंत्री राजिदर कौर भट्ठल ने पार्टी से निकाल दिया है। इस मामले में प्रक्रिया जाहिर करते हुए दलित वेलफेयर संगठन पंजाब के राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा ने कहा कि ऐसे समाज विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गांवों में मजदूरी तय करने सहित अन्य मजदूर विरोधी फैसलों के समय पार्टियां कहां छिप जाती हैं, कोई भी मजदूरों की मदद के लिए आगे नहीं आती। वोट के समय मजदूरों के हक के लिए लड़ने की बातें की जाती हैं, परन्तु अत्याचार व नाइंसाफी के समय सभी नेता छिप जाते हैं। इस मौके पर पार्टी के नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी