किसानों को जैविक खेती के लिए किया प्रोत्साहित

संवाद सूत्र लहरागागा (संगरूर) कुदरत मनुष्य लोक लहर पंजाब की बैठक गुरमेल सिंह खाई की अगुआई में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:36 PM (IST)
किसानों को जैविक खेती के लिए किया प्रोत्साहित
किसानों को जैविक खेती के लिए किया प्रोत्साहित

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) :

कुदरत मनुष्य लोक लहर पंजाब की बैठक गुरमेल सिंह खाई की प्रधानगी में जीपीएफ कंप्लेक्स में हुई। बैठक में प्रांतीय प्रधान सुखदेव सिंह भोपाल सहित लहर के जिला पटियाला, मानसा, लुधियाना, फाजिल्का, बठिडा, जालंधर के स्टेट कमेटी सदस्य शामिल हुए। सुखदेव भोपाल ने नौजवान पीढ़ी को कुदरती स्त्रोत बचाने की अपील करते हुए कृषि विधेयक, बिजली संशोधन कानून की सख्त शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसानों के अलावा गरीबों, मजदूरों, मुलाजिमों, छोटे दुकानदारों के लिए खतरनाक है। उन्होंने किसानों को कुदरती व आर्गेनिक खेती करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फसलों पर की जा रही कीटनाशकों की स्प्रे मानव सेहत के लिए खतरनाक है। रोजाना शरीर में खाने के साथ जहर जा रहा है। इसलिए कुदरती खेती की ओर ध्यान देना जरूरी है। इस मौके जीपीएफ के प्रधान संजीव रोडा, शाम सिंह, मग्घर सिंह, बिक्कर सिंह, तरसेम सिंह, महिदर सिंह, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी