बिजली की सप्लाई आठ घंटे यकीनी बनाई जाए: दोहला

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रदेश सचिव नरंजण सिंह दोहला के नेतृत्व में ब्लॉक शेरपुर व धूरी की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:43 PM (IST)
बिजली की सप्लाई आठ घंटे यकीनी बनाई जाए: दोहला
बिजली की सप्लाई आठ घंटे यकीनी बनाई जाए: दोहला

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर) :भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रदेश सचिव नरंजण सिंह दोहला के नेतृत्व में ब्लॉक शेरपुर व धूरी की बैठक हुई। इसमें किसानों ने हिस्सा लेकर बिजली सप्लाई समस्या संबंधी विचार विमर्श किए। दोहला ने कहा कि किसानों को धान के सीजन में सप्लाई आठ घंटे दी जाए। यदि किसानों को पूरी सप्लाई न मिली तो किसान ग्रिडों और उच्चाधिकारियों के दफ्तरों में धरने लगाने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके प्रीतम सिंह बादशाहपुर, जगरूप सिंह धालीवाल, कर्मजीत सिंह अलाल, जरनैल सिंह जहांगीर, जगतेज सिंह बमाल, गुरसेवक सिंह, किरपाल सिंह, गुरबचन सिंह हरचंदपुर, गुरजीत सिंह उपस्थित थे। अकाली-बसपा वर्करों ने हंडिआया के 220 केवी ग्रिड समक्ष लगाया धरना

संवाद सूत्र, हंडियाया बरनाला

किसानों को आठ घंटे बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आह्वान पर अकाली दल के देहाती प्रधान बाबा टेक सिंह धनौला की अगुआई में अकाली-बसपा वर्करों ने हंडिआया के 220 केवी ग्रिड समक्ष धरना दिया। र

देहाती प्रधान बाबा टेक सिंह धनौला ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई में कांग्रेस सरकार लोगों को सुविधाएं देने में असफल हो चुकी है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही व पंजाब के सभी वर्गों के लोग मुलाजिम, किसान, मजदूर, सफाई सेवक, डाक्टर धरनों पर हैं। इस मौके पर साबका कौंसिल प्रधान शिअद नेता संजीव शौरी, ाजीव वर्मा रिपी, जतेंदर जिम्मी,पार्षद धर्म सिंह फौजी, पूर्व चेयरमैन रूपिदर सिंह संधू, तरनजीत सिंह दुग्गल, निर्मल सिंह, मक्खन सिंह, राजिदर सिंह, हरिदर, जसवीर कौर, जसविदर कौर, रशविदर कौर, बेअंत सिंह, शंकर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी