ग्रीन वैली स्कूल में आनलाइन दशहरा मनाया

संवाद सहयोगी अहमदगढ़ (संगरूर) ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में दशहरा मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:51 PM (IST)
ग्रीन वैली स्कूल में आनलाइन दशहरा मनाया
ग्रीन वैली स्कूल में आनलाइन दशहरा मनाया

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आनलाइन मनाया। कोरोना के चलते बच्चों ने घरों में सुरक्षित रह कर भगवान राम चंद्र, सीता माता एवं रावण से संबंधित कलाकृति एवं पोस्टर बनाए, जिसमें भगवान राम के संदेशों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने कलाकृतियों को व्हाट्सएप व जूम से आनलाइन माध्यम के जरिये अपने अध्यापकों तक पहुंचाया। स्कूल के आधुनिक ऑडिटोरिम में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के चलाए अर्बन डवलपमेंट वेबिनार को भी प्रसारित किया गया, जिसमें नगर कौंसिल के सुपरिंटेंडेंट अफ्तार अहमद, जेई रणधीर सिंह व वरिदर सिंह, प्रधान सुराज मोहम्मद, स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित था। संस्था के मैनेजिग डायरेक्टर यश भूषण गुप्ता, डायरेक्टर शुभम गुप्ता, मैनेजर सोनिया गुप्ता, उप प्रिंसिपल इंदू भल्ला ने विद्यार्थियों द्वारा मनाए इस पर्व की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर प्रि. कविता कपूर ने सारे विद्यार्थियों को व्हाट्सएप जरिये भगवान राम व लक्ष्मण के जीवन के बारे जानकारी दी। संस्था के प्रधान तरसेम लाल गुप्ता ने विजयादशमी की बधाई के साथ-साथ सभी को भगवान राम चंद्र के संदेशों पर चलने के लिए उत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी